Bank of India Apprentice Recruitment 2025: भारत में बैंकिंग सेक्टर के अंदर बैंक ऑफ़ इंडिया ने उन युवाओं के लिए एक बेहतर अवसर दिया है जो बैंकिंग सेक्टर में करियर शुरू करना चाहते हैं| बैंक ऑफ़ इंडिया भारत का एक प्रमुख सरकारी बैंक है जो हर साल अप्रेंटिस पदों पर भर्ती करता है वर्ष 2025 में बैंक ऑफ़ इंडिया ने लगभग 400 अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती निकाली हुई है| यह भारती खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जो ग्रेजुएट कर चुके हैं वही सिर्फ इस इस भारती का आवेदन कर सकते हैं अप्रेंटिस का मतलब होता है प्रशिक्षण ( Training ) जिसमें उम्मीदवारों को बैंक में काम करने का अनुभव दिया जाता है इस दौरान उम्मीदवार बैंक के दैनिक कार्यों, कस्टमर हैंडलिंग और बैंकिंग प्रोसेस को सिखते है | आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि यह नौकरी अस्थाई नहीं होती लेकिन भविष्य में बैंकिंग परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए यह बहुत फायदेमंद साबित होती है | जो उम्मीदवार बैंकिंग फील्ड में अनुभव लेना चाहते हैं उनके लिए यह भारतीय एक सुनहरा मौका है | चलिए आगे समझते हैं इसकी पूरी जानकारी |
Bank of India के उम्मीदवारों का उम्र और योग्यता क्या होनी चाहिए ?
बैंक ऑफ़ इंडिया अप्रेंटिस 2025 में अगर हम योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट पास होना बहुत जरूरी है | डिग्री किसी भी विषय में हो सकती है उम्मीदवार की डिग्री पूरी होने की तारीख निर्धारित सीमा के अंदर होनी चाहिए जैसा की आधिकारिक नोटिफिकेशन में जानकारी बताया गया है इसके अलावा उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए| अगर हम बात करें उम्र सीमा की तो आपका न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 28 वर्ष होनी चाहिए| अगर हम बात करें आरक्षण की तो आरक्षित वर्ग जैसे SC, ST, OBC, और PwBD उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाती है| यह भारती उन उम्मीदवारों के लिए नहीं है जिन्होंने पहले एक साल से ज्यादा के अप्रेंटिस ट्रेनिंग या नौकरी की हो | इसलिए आवेदन करने से पहले योग्यता और उम्र सीमा जरूर जांच लें ताकि आपका फॉर्म रिजेक्ट ना हो |
Bank of India Apprentice कि उम्मीदवारों का भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा कैसे होगी?
-
Notification जारी होने की तिथि: 23 दिसंबर 2025
-
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 दिसंबर 2025
-
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जनवरी 2026
-
फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 10 जनवरी 2026
-
परीक्षा तिथि: बाद में सूचित की जाएगी
-
एडमिट कार्ड: परीक्षा से पहले जारी होगा
-
रिजल्ट तिथि: जल्द अपडेट किया जाएगा
बैंक ऑफ़ इंडिया अप्रेंटिस चयन प्रक्रिया 2025 मुख्य रूप से दो चरणों में पूरी होने वाली है पहले चरण ऑनलाइन लिखित परीक्षा होता है| इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, गणित और अंग्रेजी जैसे विषयो से प्रश्न पूछे जाते हैं | यह परीक्षा कंप्यूटर के द्वारा कराया जाता है इसलिए जिन उम्मीदवारों को कंप्यूटर की जानकारी नहीं है वह पहले से ही थोड़ा जानकारी ले लें ताकि परीक्षा में किसी तरह की परेशानी ना हो | परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को दूसरे चरण के लिए बुलाया जाता है दूसरा चरण में लोकल लैंग्वेज टेस्ट लिया जा सकता है, जिसमें उम्मीदवार से उसे राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने या समझने को कहा जाता है यह टेस्ट यह सुनिश्चित करता है कि उम्मीदवार उसे क्षेत्र में काम करने के योग्य है या नहीं | अंतिम चयन मेरिट के आधार पर किया जाता है इसमें इंटरव्यू नहीं होता है जिससे यह चयन प्रक्रिया आसान हो जाती है |
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आधिकारिक जानकारी के लिए Bank of India की ऑफिशियल वेबसाइट जरूर चेक करें।
Bank of India Apprentice को कितना पैसा मिलता है और वह क्या काम करता है ?
बैंक ऑफ़ इंडिया अप्रेंटिस की सैलरी कि अगर बात करें तो अप्रेंटिस को हर महीने लगभग रुपया रु13000 स्टाइपेंड दिया जाता है| इस सैलरी में बैंकों की ओर से और सरकार की ओर से सहायता शामिल होती है| यह पैसा ट्रेनिंग के दौरान खर्चो को पूरा करने के लिए दिया जाता है | इन सारी बातों में ध्यान देने वाली बात यह है की अप्रेंटिस को बैंक का स्थायी कर्मचारी नहीं माना जाता| उन्हें किसी तरह का PF, पेंशन, ग्रेच्युटी और अन्य कर्मचारी लाभ नहीं मिलते है | इस अप्रेंटिस के दौरान उम्मीदवार को बैंकिंग का वास्तविक अनुभव मिलता है जो आगे चलकर बैंक की अन्य परीक्षाओं में बहुत काम आता है और आप परीक्षा को काफी आसान तरीके से समझ कर पास भी कर पाते हैं |
उम्मीदवारों के लिए आवेदन की प्रक्रिया और जरूरी सलाह क्या होगी?
Bank of India Apprentice Apply Online 2025 यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट या अप्रेंटिस पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होता है| आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए की आवेदन करते समय सभी जानकारी सही-सही भरनी चाहिए ताकि चयन के समय में किसी तरीके का परेशानी ना हो | गलती से भी अगर आप गलत जानकारी भर देते तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है | आवेदन का जो शुल्क होता है वह श्रेणी के अनुसार अलग-अलग लगता है फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंट जरूर सेव कर ले | यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बहुत अच्छी है जो बैंकिंग में अनुभव चाहते हैं और भविष्य में बैंक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं सही तैयारी और समय पर आवेदन करने से यह मौका आपके करियर को एक नई दिशा दे सकता है |
