रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे हैं लाखों युवाओं के लिए एक बहुत ही जरूरी और राहत देने वाली खबर सामने आई है रेलवे भर्ती आरआरसी उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है इस बदलाव ने एक नई खुशखबरी सामने लेकर आई है यह परीक्षा पहले जनवरी की शुरुआत में होनी थी, लेकिन अब इसे कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया गया है इस बदलाव से उन उम्मीदवारों को फायदा मिलेगा जो अपनी पढ़ाई को अपनी तैयारी को और भी ज्यादा मजबूत करना चाहते हैं |
Group d exam date का समय कब तय किया गया है?
रेलवे ग्रुप डी की अभ्यर्थियों को यह जानकर बहुत ही ज्यादा खुशी होगी कि पहले रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा 1 जनवरी से 16 जनवरी के बीच में आयोजित की जाने की तैयारी थी | लेकिन अब रेलवे ने इस तारीख को रीशेड्यूल कर दिया है नई तारीख के अनुसार यह परीक्षा 8 जनवरी से शुरू होकर 10 फरवरी तक चलने की पूरी तैयारी है यानी अब उम्मीदवारों को तैयारी के लिए कुछ ज्यादा समय मिल गया है वह अपने तैयारी को और भी मजबूत कर सकते हैं जो उनके लिए एक बहुत ही अच्छा मौका है,
इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कोई अहम पदों पर नियुक्तियां की जाएगी जिसमें लगभग 5 से 7 अलग-अलग पद उसमें शामिल होंगे, यह सभी पद रेलवे के अलग-अलग विभागों जैसे इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और ट्रैफिक विभाग से जुड़े हुए हैं इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को रेलवे की बुनियादी सेवाओं मैं महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभानी होगी |
रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा कैसे होगी ?
रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी इसका मतलब यह है की परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी इसलिए उम्मीदवारों को पहले ही यह समझ जाना चाहिए की कंप्यूटर पर ही प्रश्नों के उत्तर देने होंगे, इसलिए जिन उम्मीदवारों को कंप्यूटर चलाने की थोड़ा भी अनुभव नहीं है या फिर कंप्यूटर द्वारा आधारित परीक्षा का अनुभव बिल्कुल नहीं है, वह पहले से ही अभ्यास कर ले थोड़ा सा कंप्यूटर के बारे में जानकारी अवश्य ले ले क्योंकि अगर आपको पहले से कंप्यूटर का अभ्यास रहेगा तो परीक्षा के समय आप आप प्रश्नों के उत्तर जल्दी से जल्दी दे पाएंगे और आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी |
रेलवे ग्रुप डी की उम्मीदवारों के लिए जरूरी जानकारी
रेलवे भर्ती विभाग ने ग्रुप डी के उम्मीदवारों के लिए सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षा से जुड़ी जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराने का भी पूरा ध्यान रखा है परीक्षा किस शहर में पड़ेगा इसकी जानकारी और यात्रा प्राधिकार परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा इससे ग्रुप डी के उम्मीदवारों को अपने यात्रा और ठहरने की व्यवस्था करने में किसी तरीके की परेशानी का सामना न करना पड़े | वहीं अगर एडमिट कार्ड की बात करें तो परीक्षा तारीख से लगभग चार दिन पहले आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं |
ग्रुप डी के नई परीक्षा तिथि कि अगर हम बात करें तो रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा 8 और 9 जनवरी को होगी इसके बाद फरवरी में 2, 3, 4, 5, 6 और 9,10 फरवरी को परीक्षा आयोजित की जाएगी उम्मीदवारों को यह एक सलाह दी जाती है कि वह अपनी परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी को ध्यान में रखकर जांच लें और समय से पहले आप अपने परीक्षा केंद्र पर जरूर पहुंचे |
रेलवे भर्ती विभाग उम्मीदवारों की मदद कैसे करेगा ?
रेलवे भर्ती विभाग में ग्रुप डी के उम्मीदवारों की मदद के लिए एक हेल्प डेस्क भी शुरू किया है| यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड, परीक्षा शहर, ट्रैवल पास या किसी अन्य जानकारी से संबंधित कोई भी समस्या आती है तो वह हेल्प डेस्क की शुरू की गई सुविधा के अनुसार मोबाइल नंबर 9513631887 पर संपर्क कर सकते हैं | यह हेल्प डेस्क रेलवे ग्रुप डी के उम्मीदवार की समस्या को हल करने के लिए सक्रिय रहेगी |
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने जानकारी दी है की परीक्षाओं की तारीख में यह बदलाव तकनीकी और प्रशासनिक कर्ण की वजह से किया गया है इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि परीक्षा पूरी तरह से सुचारू, पारदर्शी और बिना किसी परेशानी के आयोजित की जा सके | रेलवे विभाग चाहता है की सभी ग्रुप डी के उम्मीदवारों को निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में परीक्षा देने का अवसर मिल सके |
अंत में सभी उम्मीदवारों से यह अपील है की रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें और किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें परीक्षा की तैयारी पूरे मन से करें समय का सही उपयोग करें और अपने लक्ष्य पर फोकस रखें या मौका आपके भविष्य को बेहतर बनाने का एक अच्छा अवसर हो सकता है इसलिए इसे पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपनाएं |
