Gyan Family

Pariksha Pe Charcha 2026: नरेंद्र मोदी से मिलने का मौका पढ़ने वाले बच्चों का हो रहा रजिस्ट्रेशन जाने कैसे पूरा जानकारी

  • Pariksha Pe Charcha 2026

परीक्षा पे चर्चा : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के लिए एक ऐसा कार्यक्रम बनाया है जिसमें बच्चों से स्वयं नरेंद्र मोदी मिलते हैं और बच्चों के अंदर जो भी परीक्षा को लेकर डर, घबराहट होते हैं उन सभी समस्याओं से जूझ रहे हैं बच्चों को काफी खुलकर बातें करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिर्फ यह एक कार्यक्रम नहीं बल्कि देश भर के छात्रों शिक्षक को और अभिभावकों के लिए एक प्रेरणादायक मंच बन चुका है जहां उन्हें परीक्षा के तनाव से बाहर निकालने आत्मविश्वास बढ़ाने और सकारात्मक सोच विकसित करने का मौका मिलता है वैसा एक मंच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक कार्यक्रम के तहत बच्चों से बात करने का एक मंच तैयार किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया यह कार्यक्रम हर साल बोर्ड परीक्षाओं से पहले आयोजित किया जाता है अब यह एक बच्चों का सबसे प्यार और कुछ सीखने का मंच बन चुका है बच्चे चाहते हैं कि हम अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कुछ बेहतर सीखें और अब यह एक राष्ट्रीय संवाद का रूप ले चुका है

साल 2026 में इसका नया संस्करण आयोजित होने जा रहा है और रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही लाखों बच्चे अभिभावक और शिक्षकों ने लाखों की संख्या में आवेदन कर भी दिया है आई समझते हैं की परीक्षा पर चर्चा क्यों महत्वपूर्ण है और इसके क्या फायदे हैं आवेदन कैसे करें और अब तक इस कार्यक्रम में कितने लोग आवेदन कर चुके हैं उनके बारे में जानते हैं |

 परीक्षा पर चर्चा में बच्चों को क्यों जाना चाहिए क्या है लाभ?

परीक्षा पर चर्चा की शुरुआत साल 2018 में हुई थी इसका उद्देश्य सिर्फ परीक्षा में अच्छे नंबर लाना नहीं है बल्कि छात्र और छात्राओं को यह सीखना की जीवन केवल मार्कशीट तक सीमित नहीं है बल्कि छात्रों को यह सीखना है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सीधे छात्रों शिक्षक को और अभिभावकों से बातचीत करते हैं उनके सवाल लेते हैं और व्यवहारिक जवाब और सुझाव भी देते हैं इस कार्यक्रम का सबसे बड़ा लाभ यह है की आपको उसे व्यक्ति की अनुभव मिलता है जो व्यक्ति अपने शुरुआती जीवन से लेकर अब तक मेहनत के पथ पर चलकर बहुत कुछ ज्ञान अर्जित किए हुए हैं इस कार्यक्रम में जो कुछ भी सिखाया जाता है या फिर बताया जाता है उसमें कुछ जरूरी बातें भी होती है

1. परीक्षा के दौरान या उससे पहले होने वाले तनाव से कैसे निपटे |

2. आप अपने जीवन में समय के प्रबंधन को कैसे सुधारे |

3. पढ़ाई और अपनी निजी जीवन में एक अच्छा बैलेंस कैसे बनाएं|

4. आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को अपने अंदर कैसे बढ़ाएं |

इस कार्यक्रम को अपने देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पढ़ने वाले भारतीय स्टूडेंट द्वारा काफी सराहा गया |

परीक्षा पर चर्चा को लेकर नरेंद्र मोदी जी का बच्चों को बड़ा संदेश क्या देते हैं?

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों को परीक्षा पर चर्चा को लेकर उनका बड़ा संदेश यही रहता है कि अगर बच्चे परीक्षा को लेकर अगर डरे हैं तो नरेंद्र मोदी एक सरल भाषा में उदाहरण के साथ बताते हैं जिन्हें छात्र अपने जीवन में तुरंत लागू करके अपने दर को बिल्कुल कम कर देते हैं और आत्मविश्वास से और एक नई ऊर्जा से भर जाते हैं|

नरेंद्र मोदी परीक्षा पर चर्चा के मंच पर यह भी बताते हैं की माता-पिता और शिक्षक अक्सर अपने बच्चों पर अनजाने में प्रेशर डाल देते हैं इसलिए बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा सा घबराहट का रूप ले लेता है इसलिए नरेंद्र मोदी जी बताते हैं और समझते भी हैं की माता-पिता और शिक्षक अपने बच्चों के ऊपर किसी भी तरह का प्रेशर ना डालें जिससे उसे बच्चे का मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहे खुश रहे और वह बच्चा परीक्षा के दौरान किसी भी तनाव में ना रहे और एक अच्छा रिजल्ट लेकर आ सके |

परीक्षा पर चर्चा करने के लिए नरेंद्र मोदी कब आएंगे और कहां आएंगे?

रिपोर्ट के अनुसार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पर चर्चा 2026 कार्यक्रम जो होने वाला है वह जनवरी के आखरी में या फिर फरवरी की शुरुआत में आयोजित होने की उम्मीद है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को करने से काफी खुश नजर आते हैं और उनके साथ बच्चे भी काफी खुश नजर आते हैं |

आवेदन कैसे करें?

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में जाने के लिए बच्चे, अभिभावक, और शिक्षक अगर आवेदन करना चाहते हैं तो वह परीक्षा पर चर्चा की ऑफिशल वेबसाइट पर जाए या फिर यहां पर दिए गए लिंक पर   https://innovateindia1.mygov.in/ क्लिक करें |

 

Exit mobile version