UGC NET December 2025 ऑनलाइन आवेदन
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC NET December 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर शुरू कर दी है। यह परीक्षा भारत भर में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए पात्रता निर्धारित करने हेतु आयोजित की जाती है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
UGC NET December 2025: के बारे मे मुख्य बातें जानना बहुत जरूरी है
UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा को लेकर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए होती है जो कॉलेज या यूनिवर्सिटी में शिक्षक बनना चाहते हैं, या फिर रिसर्च के लिए जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) पाना चाहते हैं। इस बार यह परीक्षा ऑनलाइन (कंप्यूटर आधारित) तरीके से ली जाएगी। परीक्षा में कुल 85 विषय शामिल हैं, जिससे अलग-अलग क्षेत्र के छात्र भाग ले सकते हैं। आवेदन की शुरुआत 8 अक्टूबर 2025 से हो चुकी है, और 7 नवंबर 2025 आवेदन की आखिरी तारीख है। अगर किसी से आवेदन भरते समय कोई गलती हो जाए, तो उसे सुधारने के लिए 10 से 12 नवंबर 2025 के बीच मौका मिलेगा। इस परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी जैसे कि एडमिट कार्ड, परीक्षा की तारीख, और रिजल्ट, सभी कुछ आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर ही मिलेगा। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें और सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़कर आवेदन करें।
UGC NET 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर दिए गए “UGC NET December 2025 Registration” लिंक पर क्लिक करें।
-
नया पंजीकरण करें और फिर लॉगिन करें।
-
आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
-
आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें जैसे कि फोटो, सिग्नेचर आदि।
-
निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
-
आवेदन फॉर्म सबमिट कर लें और पुष्टि पृष्ठ का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।
