UP Police Constable 2026 : नए साल में उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती में 32679 पद का दिया बड़ा तोहफा यहां देखें

UP Police Constable 2026 : उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को एक बहुत ही बड़ी खुशखबरी से भर दिया है साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को पुलिस विभाग में कांस्टेबल की भर्ती निकालकर नए साल के शुभ अवसर पर एक जबरदस्त तोहफा दिया है| उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी करने का सपना इस नए साल के शुभ अवसर पर साकार होने का पहली सीढ़ी है आप सबको बता कर बहुत ही ज्यादा खुशी हो रही की इसका ऑनलाइन प्रक्रिया भी इसी दिन से शुरू हो चुका है जो भी युवा काफी धैर्य से इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे वह इस भारती को 30 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को कुछ बातों की जानकारी अवश्य होनी चाहिए इसलिए नीचे दी गई पूरी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें |

 

UP Police Constable 2026 आवेदन की महत्वपूर्ण तारीख क्या-क्या है ?

उत्तर प्रदेश की पुलिस विभाग में कांस्टेबल की भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीख को उम्मीदवारों को जानना बहुत ही जरूरी है क्योंकि उन्हें इस बात की जानकारी होनी चाहिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख 31 दिसंबर 2025 है मित्रों खुशी की बात यह है की उत्तर प्रदेश सरकार ने जिस दिन इस भर्ती को निकाला है उसी दिन इसका आवेदन भी शुरू हो गया है |

अगर हम बात करें आवेदन करने की अंतिम तिथि के बारे में तो 30 जनवरी 2026 तक इसका तारीख निर्धारित किया गया है यानी लगभग एक महीने का पूरा-पूरा टाइम है आपको आवेदन करने के लिए इसलिए आप जल्द से जल्द आवेदन करने की प्रक्रिया को पूरा कर लें |

वहीं पर अगर जो भी आप आवेदन कर रहे हैं उसका आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 30 जनवरी 2026 तक ही निर्धारित किया गया है इसके आगे आपको किसी तरह का कोई भी तारीख बढ़ने का कोई संभावना नहीं है
अगर यदि किसी उम्मीदवार से शुल्क जमा करने में गलती हो जाती है तो शुल्क समायोजन की तारीख 2 फरवरी 2026 तक रखी गई है |

मित्रों परीक्षा की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है लेकिन जल्द से जल्द ही परीक्षा का तारीख में घोषित हो जाएगा आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए की जैसे ही आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी कुछ समय के बाद एडमिट कार्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कांस्टेबल की भर्ती से जुड़ी जानकारी या फिर रिजल्ट की जानकारी उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करते रहे |

UP Police Constable 2026 कुल पदों की संख्या, उम्र और आवेदन शुल्क क्या होगा ?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में कुल 32679 पद भरे जाएंगे इतनी बड़ी संख्या में पद निकलने से युवाओं के मन में बहुत ही ज्यादा बड़ी खुशखबरी होगी इस भर्ती के दौरान जो भी युवा सबसे ज्यादा मेहनत करेगा वह भी समझदारी के साथ तो उस उम्मीदवार को चयन करने से कोई रोक ही नहीं सकता|

इस कांस्टेबल की भर्ती में 2026 के नए साल में उम्र की सीमा 1 जुलाई 2025 के अनुसार तय की जाएगी | अगर हम बात करें सबसे कम उम्र की तो न्यूनतम उम्र सीमा 18 वर्ष है अगर हम यही बात कर ले पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिक से अधिक उम्र 22 वर्ष की रखी गई है |

अगर हम बात करें महिला के लिए तो उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती मे महिला उम्मीदवार के अधिकतम उम्र सीमा 25 वर्ष तक रखी गई है

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी |

UP Police Constable 2026 में शारीरिक मानक की पूरी जानकारी 

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल में शारीरिक मानक बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं
अगर किसी पुरुष उम्मीदवार को इस भर्ती में चयन होना है तो UR/OBC/SC वर्ग – उसकी लंबाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए और सीना 79 से 84 सेंटीमीटर होनी चाहिए

ST वर्ग- के लिए छूट दी गई है ST वर्ग वालों की लंबाई 160 सेमी और सीना 77 से 82 सेमी होना चाहिए

अब महिलाओं उम्मीदवारों के लिए बात करें तो UR/OBC/SC की लंबाई 152 वर्ग सेमी होना चाहिए और साथ ही साथ उनका वजन 40 किलोग्राम का होना चाहिए जबकि बात करें सिर्फ ST वर्ग की तो लंबाई 147 वर्ग सेमी और उनका भी वजन 40 किलोग्राम ही होना चाहिए |

दौड़ की जानकारी

उत्तर प्रदेश की पुलिस विभाग की कांस्टेबल भर्ती मैं दौड़ लगानी होती है यह दौड़ पुरुष उम्मीदवारों के लिए 4.8 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में तय करनी होगी|

इस भर्ती में महिला उम्मीदवारों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी |

ध्यान देने वाली बात यह है की इस दौड़ में कोई अंक नहीं दिए जाते इसलिए आपको पास करना अनिवार्य है

 

निष्कर्ष 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के विभाग में कांस्टेबल की भर्ती उन सभी युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है जो पुलिस विभाग में सेवा करना चाहते हैं | यदि आप शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार हैं और सरकारी नौकरी के सपना देखते हैं तो यह भारती आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है समय रहते आवेदन करें, परीक्षा की तैयारी अच्छे से करें पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से जुड़ी सारी अपडेट्स चेक करते रहे |

Leave a Comment